Advertisement
Advertisement

GOAL संस्थान के निदेशक को 22 स्कोप ने किया सम्मानित

पटना: बिहार सहित देश में मेडिकल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके गोल संस्थान के निदेशक बिपीन सिंह आज न्यूज 22 स्कोप के पटना स्थित कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें चैनल के बिहार संपादक एस के राजीव द्वारा बिहार श्री सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिपीन सिंह ने गोल संस्थान के उद्देश्यों पर संपादक एस के राजीव के साथ चर्चा की।

सिंह ने बताया की किस तरह 1997 में एक 800 स्क्वायर फिट के कमरे से गोल की शुरुआत कर आज 14 एकड़ के कैंपस तक इस संस्थान को पहुंचाया। सिंह के लिये शिक्षा व्यवसाय नहीं बल्कि एक धर्म की तरह है जिसका वह व्यापार नहीं करते बल्कि वैसे बच्चों के बीच उसे बांटते हैं जिसके अंदर उस शिक्षा को आत्मसात करने की उर्जा है। बिपीन सिंह अभी तक सत्रह हजार से ज्यादा डॉक्टर बना चुके हैं और इनके बच्चे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।GOAL2 22Scope News

 

बतौर निदेशक सिंह का मानना है कि जिस कारवां को वे 1997 में लेकर चले थे उसे वह मुकाम तक पहुंचा कर रहेंगे और उनके मुकाम को मंजिल तब मिलेगी जब इस पिछड़े प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बिना ईलाज के नहीं रह पायेगा। बिपीन सिंह मानते हैं कि चुनौतियां बड़ी है लेकिन लक्ष्य को हासिल करने के लिये चुनौतियों से निपटना भी इन्हें आता है। हां सरकारी स्तर पर बिहार में शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटर को जो सुविधायें मिलनी चाहिये वो नहीं मिल पा रही है लेकिन इसके वावजूद सभी चीजें सरकार और सिस्टम पर भी नहीं छोड़ी जा सकती।

GOA1 22Scope News

आनेवाले दिनों में गोल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाये और देश भर के ऐसे बच्चों को डॉक्टर बनाये जिनके अंदर क्षमता हो इसके लिये 22 स्कोप की शुभकामनायें बिपीन जी के साथ हैं। सम्मान के मौके पर गोल संस्थान के उपनिदेशक रंजय सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में NDA कार्यकर्ताओं ने की बैठक

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GOAL GOAL GOAL GOAL

GOAL

Commercial Advertisment

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...