जनरल स्टोर में 3 लाख की चोरी, 6 से सात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

बेतिया : खबर बेतिया से हैं जहां कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित एक जनरल स्टोर में आठ जुलाई की सुबह करीब 4:30 बजे भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में छह से सात अज्ञात चोर शामिल थे। जिनमें से एक चोर दुकान के अंदर घुसा जबकि बाकी बाहर निगरानी करते रहे। दुकान मालिक समीर सैफी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर उठा हुआ है। उन्होंने तत्काल स्टाफ को भेजा, तो पता चला कि दुकान में चोरी हो चुकी है।

Goal 5 22Scope News

दुकान में पिछले 3 दिनों की बिक्री की पूरी नकदी रखी गई थी

उन्होंने बताया कि दुकान में पिछले तीन दिनों की बिक्री की पूरी नकदी रखी गई थी। जिसकी कुल राशि करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर को दुकान के अंदर घुसते और नकदी चुराते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जबकि अन्य चोर बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। स्थानीय कालीबाग थाना पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़े : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चोरी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img