GOPALGANJ में दोपहर 1 बजे तक 34.65 प्रतिशत हुआ मतदान, डीएम ने…

गोपालगंज: गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। गोपालगंज में दोपहर 1 बजे तक कुल 34.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। गोपालगंज के बरौली और हथुआ विधानसभा क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। वोट बहिष्कार की सूचना के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर मतदान कार्य शुरू करवा दिया। गोपालगंज के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मकसूद आलम ने बताया कि दोपहर एक बजे तक जिला में 34.64 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।

हालांकि गर्मी की वजह से दोपहर में मतदान की गति कुछ धीमी जरूर हुई है लेकिन 3 बजे के बाद एक बार फिर गति पकड़ने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करें। जिले में वोट बहिष्कार के मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ मतदान केंद्र पर लोगों ने वोट बहिष्कार किया। कुछ मतदान केंद्रों पर अधिकारियों ने मतदान शुरू करवा दिया है बाकि जगहों पर अभी बातचीत की जा रही है।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

लालू यादव ने PM के इंटरव्यू पर उठाया सवाल, कहा पूछा जाता है स्क्रिप्टेड सवाल

GOPALGANJ GOPALGANJ

GOPALGANJ GOPALGANJ

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...

Vaishali Property Dispute Murder: वैशाली में संपत्ति विवाद में छोटे भाई...

Vaishali Property Dispute Murder: बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के वार्ड संख्या 13 में मकान और संपत्ति के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, देवघर: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के...