सासाराम : खबर सासाराम से है जहां दरिगांव थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम दामोदर सिंह था। जो डेहरी के गांधीनगर के बिगन बिगहा के रहने वाले थे। वह सासाराम में एक बर्तन दुकान में मजदूरी करते थे। मृतक के पुत्र सुजीत ने बताया कि पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दरिगांव थाना की पुलिस ने मृतक के हिसाब को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदस्य अस्पताल लेकर आई है।
यह भी पढ़े : खेत गई थी महिला अचानक हो गई लापता, मिली मृत
यह भी देखें :
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


