Advertisment

Dhanbad: रुई तैयार करने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

Dhanbad: रुई गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें इसके मालिक को भारी नुकसान हुआ है। यह घटना धनबाद के बरवाअड्डा किसान चौक स्थित रुई तैयार करने की फैक्ट्री में घटी। संचालक कुलदीप सिंह के अनुसार, गोदमा में आग लगने से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की रुई जलकर खाख हो गई। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

Dhanbad: शॉर्ट सर्किट से लगी आग

संचालक के अनुसार, सम्भवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। इस फैक्ट्री में कपड़ों के कतरन से रुई तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि उनके इस फैक्ट्री में पहले भी आग लग चुकी है। पिछले साल भी आग लगी थी। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई है।

Dhanbad: मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और फिर पूरी तरह से आग को कंट्रोल कर लिया गया। उपप्रधान दमकल गाड़ी के चालक ने बताया कि बार-बार व्यवसायियों से यह अपील की जाती है कि फायर फाइटिंग की व्यवस्था जरूर रखें। इसके बावजूद लोग सबक नहीं लेते हैं। अब फायर एक्ट लागू हो चुका है और अब निश्चित ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...