बीजेपी में सब पियक्कड़, भाजपा के धरने पर बोले शक्ति यादव

पटना : बीजेपी में सब पियक्कड़- जहरीली शराब कांड और सीएम नीतीश कुमार के बयान के

विरोध में धरने पर बैठे बीजेपी विधायक और एमएलसी पर राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने तंज कसा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी में सब पियक्कड़ हैं. वे लोग अवैध शराब के कारोबारियों की पक्षधर हैं.

बीजेपी के पास नहीं है कोई काम

छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत पर मृतक के परिजनों को बिहार सरकार की तरफ से मुआवजे की राशि नहीं दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और नेता बुधवार की सुबह बिहार विधानसभा के सामने स्थित सप्तमूर्ति के प्रांगण में धरने पर बैठे. जिस पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास और कोई काम नहीं बचा है, इसलिए वह सिर्फ धरने पर ही बैठेंगे.

shakti yadav1 22Scope News

बीजेपी में सब पियक्कड़: देश की जनता पर बेरोजगारी और महंगाई थोप

उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से सर्वाधिक मौत देश में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक जैसे जगहों पर हुई है. वहां के लोग धरने पर क्यों नहीं बैठते हैं. इन लोगों के पास कोई और रोजगार नहीं बचा है. इन्हीं लोगों ने देश को रसातल में धकेला है. देश की जनता पर बेरोजगारी और महंगाई थोप दिया है. अवैध शराब के कारोबारियों की पक्षधर भारतीय जनता पार्टी है. बीजेपी में सब पियक्कड़ हैं.

बीजेपी के लोग पीते हैं शराब- शक्ति यादव

वहीं जनता दल यूनाइटेड के नेता कामेश्वर सिंह के घर से बरामद शराब की बोतलों पर शक्ति यादव ने कुछ नहीं कहा, लेकिन बीजेपी के कई नेताओं के नाम जरूर गिनाये. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी अटल पथ पर शराब पीते पकड़े गए. उनके जिला अध्यक्ष का शराब पीते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री के भाई की स्कूल में ही शराब की खेप पकड़ी गई. मसरख में जिन लोगों की मौत शराब पीने से हुई उनमें भारतीय जनता पार्टी के ही लोगों का नाम आ रहा है. यह तो देखने वाली बात है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

Hemant Soren Land Scam Case: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत...

 बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने...

Cyber Fraud Alert: रांची में निवेश, पॉलिसी और विदेश नौकरी के...

रांची में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट निवेश, पॉलिसी और अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 11 लाख रुपये से...

Hearing Update: होटवार जेल गर्भवती बंदी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार...

होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताई। मेडिकल बोर्ड की...

Jharkhand Sand Crisis: 10 जून से बालू उठाव पर NGT की...

 झारखंड में 10 जून से एनजीटी की रोक के बीच केवल 14 बालू घाटों से वैध निकासी शुरू हो सकी है। मॉनसून के दौरान...

Jharkhand Weather Update: 17 जून तक मॉनसून की दस्तक के आसार,...

झारखंड में 17 जून तक मॉनसून के प्रवेश की संभावना है। 12 जून से कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश को लेकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img