जमुई में पत्रकार के निधन से शोक की लहर, लोगों ने कहा ‘जिला ने खो दिया देवतुल्य मानव…’

जमुई: जमुई में एक दैनिक अख़बार के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिन्हा का निधन शुक्रवार को हृदयाघात की वजह से हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में अंतिम साँस ली। पत्रकार के निधन से जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर पर जिले की समाजसेविका एवं महिला चिकित्सक डॉ स्मृति पासवान ने जमुई के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि वे देवतुल्य मानव थे जिसने हमेशा जरूरतमंद की आवाज उठाई। वे हमेशा जाति धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठ कर काम करते थे। एक दैनिक अखबार के संपादक उदय शंकर खवाडे ने अशोक कुमार सिन्हा के निधन से समाज के एक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि उनका जाना पूरे समाज के लिए दुखदायी है, एक महान समाजसेवी, उदार व विशाल हृदय वाला इंसान और दूरदर्शी मानव एक सच्चे वरीय पत्रकार को हमने खो दिया है।

यह भी पढ़ें – कोर्ट में जमानत लेने पहुंचा था यूट्यूबर, पुलिस ने पहले ही कर लिया गिरफ्तार…

इसके साथ ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, समाजसेवी झुन्ना सिंह, भुवनेश्वर यादव, पत्रकार ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, डॉ मासूम रजा, प्रो रामजीवन साहू, संजय कुमार सिंह, सुधांशु लाल, पंकज कुमार सिंह, मुरली दीक्षित, भूपेंद्र सिन्हा, पंकज कुमार मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, राजीव रंजन सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, पंकज कुमार बरनवाल, मदन शर्मा, संजय शर्मा आदि ने भी पत्रकार अशोक कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  छपरा में चिराग की रैली से NDA को होगा फायदा! आरा-राजगीर के बाद एक बार फिर…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img