चुनाव में अपेक्षित सीट नहीं मिलने पर मांझी के बाद उपेंद्र का छलका दर्द, समर्थकों से किया सोशल मीडिया संवाद

चुनाव में अपेक्षित सीट नहीं मिलने पर मांझी के बाद उपेन्द्र कुशवाहा का छलका दर्द,  समर्थकों से किया सोशल मीडिया संवाद 

पटना : बिहार चुनाव में घटक दलों का रूठने मनाने का सिलसिला अभी भी बरकरार दिख रहा है। एक तरफ दिल्ली से लौटे एनडीए के नेता आल इज वेल होने की बात कहते है। वहीं रालोमो सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर समर्थकों से बात की है। सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने समर्थकों को संबोधित करते हुए लिखा है कि आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की तो हमे भी जिद है वही आशियां बनाने की।

DIARCH Group 22Scope News

उपेंद्र ने समर्थकों से अपनी विवशता पर मांगी माफी 

उपेंद्र कुशवाहा ने समर्थकों को अपना दर्द साझा करते हुए आगे लिखा है कि आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पाई। मैं समझ रहा हूं कि इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों-लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परंतु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं है। मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अंदर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा जो स्वाभाविक भी है।

Land For Job Case क्या लालू परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें 3 22Scope News

जीतन राम मांझी ने भी शेयर की थी बात

इससे पहले केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी सोशल मीडिया के बहाने अलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश में लिखा था हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम।

यह भी देखें :

क्या होगा चुनाव में असर 

वहीं सीट शेयरिंग को लेकर जारी उहापोह दावे-प्रतिदावे के बीच नेताओं का समर्थकों से सोशल मीडिया संवाद और उसमें झलकती मजबूरियां का समर्थकों की गोलबंदी पर कितना असर होगा यह तो चुनाव परिमाण से ही पता चलेगा। पर एनडीए नेताओं के All is Well वाले बयान थोथी दलील साबित न हो जाए।

ये भी पढ़े :  Land For Job Case : IRCTC घोटाले में लालू – तेजस्वी को बड़ा झटका  ! कोर्ट ने माना है कि लालू की जानकारी में रची गई घोटाले की साजिश 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img