Monday, June 23, 2025

सस्ती हुई अरहर दाल और आटा, प्याज-लहसुन के भाव भी गिरे, पंडरा मंडी में बढ़ी आवक

- Advertisement -

रांची : दाल, आटा और सब्जियों की कीमतों में राहत देने वाली खबर है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में अरहर दाल की अच्छी पैदावार के कारण इसकी कीमतों में भारी गिरावट आई है। बीते तीन महीनों में अरहर दाल 50 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई है। तीन महीने पहले 165 रुपए किलो बिकने वाली अरहर दाल अब केवल 115 रुपए किलो में मिल रही है।

इसी तरह, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश से नए गेहूं की आवक बढ़ने के कारण आटे के दाम में भी कमी आई है। बीते 10 दिनों में आटा 4 से 5 रुपए प्रति किलो सस्ता हो गया है। पहले जहां आटा 40 रुपए किलो बिक रहा था, अब यह 35 रुपए किलो पर आ गया है।

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और थोक दाल-आटा व्यापारी संजय माहूरी ने बताया कि इस बार पैदावार अच्छी हुई है। पंडरा थोक मंडी में हर हफ्ते करीब 20 टन अरहर दाल और 25 टन आटा की आवक हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से खाद्यान्न के दाम स्थिर बने हुए हैं, हालांकि ब्रांडेड आटे की कीमतों में फिलहाल गिरावट नहीं दिख रही है।

सब्जियों में भी राहत, प्याज-लहसुन हुए सस्ते
बरसात के मौसम में पलामू, चतरा जैसे इलाकों से प्याज की बढ़ी हुई आवक के चलते कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। थोक बाजार में प्याज अब 8 से 14 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है। थोक व्यापारी बिल्लू के अनुसार बारिश के कारण किसान प्याज को स्टोर नहीं कर पा रहे हैं, जिससे वे जल्दबाजी में बाजार में माल उतार रहे हैं।

नासिक से आने वाला प्याज भी 14 से 15 रुपए किलो के भाव पर बिक रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश से लहसुन की आवक में बढ़ोतरी से यह अब थोक में 50 से 60 रुपए किलो पर बिक रहा है। सफेद आलू 12 से 13 रुपए किलो और लाल आलू 16 से 17 रुपए किलो पर स्थिर बने हुए हैं।

थोक मंडी पंडरा में प्रतिदिन 7 से 8 गाड़ी प्याज और 10 से 12 गाड़ी आलू की आवक हो रही है, जिससे बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है और कीमतें काबू में हैं।

 

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
534,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

अपराधियों ने किसान को गोलियों से भून कर की हत्या

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के हंडेर निवासी के कनडाप के किसान अंजनी कुमार सिंह को रविवार की...