Jharkhand: CM Hemant Soren से आज कांके रोड रांची स्थित CM Hemant Soren आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-सह-लोकसभा सांसद श्री गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर CM Hemant Soren एवं उनके बीच आगामी असम चुनाव सहित झारखंड में चल रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के० राजू उपस्थित रहे।


