बोकारो: भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास के पक्षधर रही है, आज पूरे राज्य की जनता सरकार को जिस नजरिए से देख रही थी ऐसा हमारा झारखंड नहीं रहा, क्योंकि झारखंड का स्थापना जब हुआ था तो जिस लक्ष्य से झारखंड अलग हुआ आज उस लक्ष्य पर काम नहीं हो रहा है।
झारखंड का जिस गति से विकास होना चाहिए वैसा विकास नहीं दिख रहा है यह बात बोकारो के विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज उप चुनाव हो रहा है और भाजपा के जितने भी सहयोगी दल हैं साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, आशा है हमें जरूर सफलता मिलेगी।
उन्होने कहा कि राज्य की परिस्थितियां बदल रही है,विकास कार्य बाधित है इसलिए इसे रोकना जरूरी है।उन्होंने मीडिया सवालों के जवाब देते हुए कहा कि राज्य में जो सुखाड की स्थिति उत्पन्न हुई है केंद्र सरकार इस पर काम कर रही है।
बाबूलाल मरांडी को सीएम बनाने के सवालों पर उन्होंने कहा की आने वाले जो चुनाव होंगे उस चुनाव में झारखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा यह संगठन तय करेगा। क्योंकि भाजपा संगठन को ही सर्वोपरि मानता है जो फैसला होगा उसे भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता मानेगा।