Wednesday, August 6, 2025

Related Posts

Big Breaking : आ गया एक्जिट पोल, फिर से तीसरी बार बन सकती है NDA की सरकार

दिल्ली : देशभर में लोकसभा का चुनावी माहौल है। लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई। सातवें चरण की 58 सीटों पर आज यानी एक जून को वोटिंग हुआ जो कि खत्म हो गई है। करीब 70 दिन तक लोकसभा का चुनाव चला। चार जून को मतगणना होनी है। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही देश की जनता को इस सवाल का बेसब्री से इंतजार है कि सरकार किसकी बनेगी।

आपको बता दें कि एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। एक बार फिर से एनडीए की तीसरी बार सरकार बनते दिखाई दे रहे हैं। जबकि इंडिया गठबंधन फिर से एक बार पिछड़ती हुई नजर आई है। सभी न्यूज चैनलों ने अलग-अलग एक्जिट पोल दिखाए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रच सकते हैं। करीब-करीब सभी चैनलों ने एनडीए को 350 से ऊपर दिखाया है। बता दें कि सबसे ज्यादा टुडेज चाणक्या ने 415 दिखाया है।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया – एनडीए (361-401) – इंडिया (131-166) – अन्य (8-20)
सी वोटर – एनडीए (353-353) – इंडिया (152-182) – अन्य (04-12)
टुडेज चाणक्य – एनडीए (385-415) – इंडिया (96-118) – अन्य (27-45)
जन की बात – एनडीए (362-392) – इंडिया (141-161) – अन्य (10-20)
PMARQ – एनडीए (359) – इंडिया (154) – अन्य (30)
Matrize – एनडीए (353-368) – इंडिया (118-133) – अन्य (43-48)
D-Dynamics – एनडीए (371) – इंडिया (125) – अन्य (47)
इंडिया टीवी CNX – एनडीए (371-401) – इंडिया (109-139) – अन्य (28-38)
न्यूज 18 मेगा – एनडीए (355-370) – इंडिया (125-140) – अन्य (42-52)
एबीबी सी वोटर – एनडीए (353-383) – इंडिया (152-182) – अन्य (04-12)

यह भी पढ़े : 7th Phase Lok Sabha Election : आखिरी चरण में 50.56 फीसदी वोटिंग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe