Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में मतदान प्रक्रिया के दौरान 127 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं हरनौत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 280 पर मतदान नहीं हो सका। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने दी है।
Bihar Election 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने दी जानकारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी और नालंदा एसपी ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ जगहों पर उपद्रव की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।
Bihar Election 2025: पहले चरण का मतदान प्रतिशत
राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शाम 5:00 बजे तक बिहार में औसतन 60.18% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान बेगूसराय (67.32%) में और सबसे कम शेखपुरा (52.36%) में हुआ।
जिलावार मतदान प्रतिशत
बेगूसराय: 67.32%
समस्तीपुर: 66.65%
मधेपुरा: 65.74%
मुजफ्फरपुर: 65.23%
गोपालगंज: 64.96%
लखीसराय: 62.76%
सहरसा: 62.65%
सारण: 60.90%
खगड़िया: 60.65%
वैशाली: 59.45%
दरभंगा: 58.38%
नालंदा: 57.58%
सिवान: 57.41%
मुंगेर: 54.90%
बक्सर: 55.10%
पटना: 55.02%
भोजपुर: 53.24%
शेखपुरा: 52.36%
Highlights




































