बिहार चुनाव 2025 में NDA को बढ़त, न्यूज22स्कोप की ग्राउंड रिपोर्ट में 135–150 सीटों का अनुमान। महागठबंधन 80–95 सीटों पर सिमट सकता है।
Bihar Election 2025 Ground Reality रांची: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद राज्य की सियासत का तापमान चढ़ गया है। न्यूज22स्कोप की ग्राउंड रिपोर्ट्स और रिपोर्टर्स फीडबैक से जो तस्वीर सामने आई है, वह साफ इशारा करती है कि इस बार NDA सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार की कुल 243 सीटों में से NDA को 135 से 150 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, महागठबंधन जिसमें RJD, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं, उसे 80 से 95 सीटों के बीच सिमटते देखा जा रहा है।







































