Bihar Politics Update: नई सरकार का Countdown शुरू, नीतीश 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा, CM फेस पर मंथन तेज

 बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा, भाजपा कोर कमेटी करेगी नए मुख्यमंत्री पर फैसला।


Bihar Politics Update पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। राज्य में नई सरकार के गठन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली रवाना होंगे और आने वाले दिनों में कई अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आएंगे।

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे और 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 24 घंटे के भीतर यानी 15 अप्रैल तक बिहार में नई सरकार का गठन संभव है।

Bihar Politics Update:भाजपा कोर कमेटी में तय होगा नया मुख्यमंत्री

नई सरकार में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है। 10 अप्रैल को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए नाम पर चर्चा होगी।

जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि भाजपा एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए मुख्यमंत्री तय करने में वही नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि जदयू पूरी तरह एनडीए के साथ है और सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।


Key Highlights

  • बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज

  • नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा

  • 10 अप्रैल को भाजपा कोर कमेटी में CM चेहरे पर चर्चा

  • जदयू ने निशांत कुमार को “विरासत” बताकर दिया सियासी संकेत

  • 4954 एएनएम को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र


Bihar Politics Update:निशांत कुमार को लेकर सियासी संकेत

जदयू ने इस बीच एक नया सियासी संकेत दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार को “नीतीश की विरासत” बताते हुए पोस्टर जारी किए हैं।

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा लगाए गए होर्डिंग में “विरासत मजबूत, भविष्य दमदार, निशांत दमदार” जैसे नारे लिखे गए हैं।

हालांकि, पार्टी ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व और सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद ही होगा।

Bihar Politics Update:4954 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति पत्र सौंपे।

उन्होंने सभी चयनित कर्मियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नव नियुक्त एएनएम भी मौजूद रहीं।

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img