32.1 C
Jharkhand
Saturday, June 3, 2023

Complaint Redressal

Report

spot_img

हथियार का शौकीन गौरव राज दस साल जेल में रहने के बना तस्कर, पटना पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

PATNA: हथियार का शौकीन गौरव राज दस साल जेल में रहने के बना तस्कर, पटना पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार – पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां गुप्त सुचना के आधार पर एक गौरव राज उर्फ़ मोनू की गिरफ़्तारी हुई है। पुलिस ने इसके पास से 138 अलग अलग बोर के जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार गौरव राज उर्फ़ मोनू के पास से फैक्ट्री मेड 2 पिस्टल , एक रिवाल्वर , दो मैगजीन , अग्नयास्त्र साफ़ करने का सामान बरामद किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना सदर एसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि पकड़ में आया गौरव राज उर्फ मोनू 10 साल जेल में रहने के बाद बाहर आया था।

हथियार का शौकीन गौरव राज दस साल जेल में रहने के बना तस्कर, पटना पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

गौरव राज उर्फ़ मोनू को हथियारों का शौक था और जल्द ही हथियारों की तस्करी में जुड़ गया था। जिसके पास से फैक्ट्री मेड अग्नियास्त्र के साथ-साथ फैक्ट्री मेड जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वहीं सदर एएसपी की माने तो जक्कनपुर थाना क्षेत्र में अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे।

हथियार का शौकीन गौरव राज दस साल जेल में रहने के बना तस्कर, पटना पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

जहां से गुप्त सूचना के आधार पर गौरव राज उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल और भी कई खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।

पटना से क्राईम रिपोर्टर चंदन तिवारी की रिपोर्ट

दानापुर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

Related Articles

Stay Connected

65,033FansLike
947FollowersFollow
260FollowersFollow
110,615SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles