22Scope News

Bihari शब्द को गाली नहीं सब पर भारी, तेजस्वी की यात्रा पर विजय सिन्हा ने... - 22Scope News

Bihari शब्द को गाली नहीं सब पर भारी, तेजस्वी की यात्रा पर विजय सिन्हा ने…

Bihari

पटना: देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री राजभवन स्थित राजेंद्र गोलंबर पर स्थित राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद थे।

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पत्रकारों से बात की और कहा कि डॉ राजेंद्र बाबू बिहार के गौरव थे। उन्होंने बिहार की मिट्टी को, बिहार की पहचान को देश के संविधान के 22 भाग में से 19 भाग के 9 भाग को लगभग बिहार के विरासत से सुसज्जित किये हैं। संविधान सभा के अध्यक्ष थे। ऐसे महापुरुष पर में पूरा बिहार और देश गौरवान्वित है।

वहीं तेजस्वी यादव की यात्रा पर बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जंगलराज लौटाने की यात्रा से लाभ नहीं होगा। बिहार की जनता अब बिहारी शब्द को गाली नहीं बनाएगी बल्कि बिहारी शब्द को सब पर भारी बनेगा। बिहारी शब्द गौरवान्वित होगा। अब उनकी यात्रा से गुंडाराज और जंगलराज लौटने वाला नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CM Nitish की यात्रा के बारे में उनके खास अशोक चौधरी को नहीं है पता, कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihari Bihari

Bihari

Share with family and friends: