Ranchi : झारखंड की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। थोड़ी देर में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इसको लेकर विधायकों का राजभवन आना शुरु हो गया है। इस बार की हेमंत सरकार कुछ बदली हुई नजर आ सकती है। हेमंत सोरेन के आने के बाद बसंत सोरेन का मंत्रिमंडल से जाना तय माना जा रहा है।
बादल पत्रलेख के जगह दीपिका पांडे बनेंगी मंत्री
इसके साथ ही पूर्व सीएम चंपई सोरेन के मंत्री बनने की कवायद भी तेज हो गई है। जेल में बंद आलमगीर आलम की जगह जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी लेंगे। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को मंत्री पद से हटाया जा रहा है। उनकी जगह पर महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह को मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है।