सेवन स्टार्स एकेडमी रांची में बाल संसद का गठन

- Advertisement -

रांची. आज सेवन स्टार्स एकेडमी मंडप टोली हेहल रांची में बाल संसद का गठन किया गया। इसमें वाइस प्राचार्य ऋतु प्रिया के निर्देशन में ऑनलाइन वोटिंग की गई। वोटिंग गणना के पश्चात विभिन्न दायित्वों का चयन किया गया।

सीनियर हेड बॉय अकाश पुरण, हेड गर्ल शिव प्रिया कुमारी, जूनियर हेड बॉय अंश राज, जूनियर हेड गर्ल अभिलाषा बेक, डिप्टी हेड बॉय सुभाष चिक बड़ाइक, डिप्टी हेड गर्ल शिवानी खलखो, स्पोर्ट्स कैप्टन जोसेफ किस्पोट्टा एवम पूजा उरांव, डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन मुकुल मिंज एवं आस्था तिर्की, कल्चरल हेड विशाल कुमार एवं शाक्षी कुमारी, हेल्थ एवं वेलनेस अम्बेसेडर आर्यन खेस एवं राशि कुमारी,वि क्की व शुष्मीता, इक्को क्लब अम्बेसेडर अर्जुन मुंडा, रिद्धि कुमारी, धीरेंद्र एवं प्रिया, साथ ही पांच हाउस के कैप्टन एवं डिप्टी कैप्टन बनाए गए। इसमें ग्रीन हाउस-रोनित कुमार एवं दीपशिखा कुमारी, रेड हाउस- विश्वजीत मुंडा एवं पल्लवी शर्मा, ब्लू हाउस- अंकित राणा एवं अनुष्का प्रिया मिंज, येलो हाउस- अंसुल उरांव एवं कंचन बड़ाइक, इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब अंबेसेडर एवं स्क्वाड मेम्बर का भी चयन किया गया।

सभी क्लास को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए क्लास रिप्रेजेंटेटिव का भी चयन किया गया। सभी टीमों के सुचारू संचालन एवं देखरेख के लिए शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गयी है। सभी चयनित एवं मनोनीत प्रतिनिधियों को पट्टा एवं बैच पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर बिंदेश्वर बेक ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि अपने व विद्यालय के बेहतरी के लिए सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाये।

मनुष्य को किसी भी जिम्मेवारी को सीखने का अवसर एक बार मिलता है। अगर इसे इंसान ईमानदारी के साथ करे तो एक दिन वह देश का एक अच्छा नागरिक बन जाता है। सभी बच्चे एक शपथ के साथ एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रेयशी श्रेया एवं धनयवाद ज्ञापन सूरज पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनामोती तिग्गा, सीमा तिग्गा, पी के बिद, ऋतु प्रिया, सुरेश सिंह, अमर अमीप, मुकेश मिश्रा, नामलेंन पूर्ति, शीला कुमार, कविता कुमारी, बिपिन मोदी, दशरथ तिग्गा, अवधेश कुमार, पम्मी कुमारी, दीपा कुमारी, अलका तिवारी, पूजा कुमारी, स्मृति नेहा, अमृता टी सोरेन, दीक्षा श्रीवास्तव, योगिता, सुनीता चौधरी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
534,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

Ranchi में भयंकर बारिश का कहर! प्रशासन की टीम ने लिया...

Ranchi : राजधानी रांची में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों...

22scope is your trusted destination for the latest news, updates, and in-depth coverage across various topics, including politics, entertainment, sports, technology, and More.