Commercial Advertisment

Z Security पर चिराग पासवान ने शाह को कहा शुक्रिया

पटना : Z Security मिलने पर सांसद चिराग पासवान ने गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि शाह ने हमारी रक्षा की. हमारे लिए सुरक्षा मुहैया करवाया गया. मैं जनता के बीच रहने वालों में से हूं. लोगों के बीच जाकर संवाद करता हूं. कार्यक्रम में जनसैलाब भी रहता है. इसलिए खतरा को देखते हुए उन्होंने मुझे जेड कैटेगरी सुरक्षा मुहैया करायी गयी.

Z Security: चिराग पासवान ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को घेरा

वहीं रामचरित्रमानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के दिये गये बयान पर एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान अशोभनीय और निंदनीय है. एक प्रदेश की शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी है कि देश को एकजुट रखने का काम करे. वहीं शिक्षा मंत्री बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं.

chirag1 22Scope News

नीतीश कुमार पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री उन्हीं नेताओं से सीख रहे हैं जो प्रदेश के बटंवारा कराकर राजनीति में बने हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा दलित, महादलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करते हैं. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप में हिम्मत है तो आप रामचरित्रमानस को बैन करके दिखाए. अगर आप सही में राम चरित्र मानस खराब मानते हैं तो आप बैन करिये. आपके बोलने से कुछ नहीं होने वाला है, क्योंकि अब आपमें हिम्मत नहीं है और आप करेंगे भी नहीं.

Z Security: ज्वलंत विषय पर मंथन करें सीएम नीतीश- चिराग

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि आपने अभी तक शिक्षा मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त क्यों नहीं किया. वे इस तरीके से बयान भी देंगे और कैबिनेट में भी बने रहेंगे. आपके इस बयान से बिहार की राजनीति को साधने के लिए खास तौर पर जो ज्वलंत विषय है उस पर चिंता होनी चाहिए. बक्सर को लेकर मुख्यमंत्री ने कोई समाधान नहीं निकाला. एक तरफ सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा निकालते हैं वहीं दूसरी ओर समाधान करने के बजाय और बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी...

Anant Singh Daughter Wedding, पटना: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर जल्द ही शादी की शहनाई गूंजने वाली है। उनकी बेटी...

Bihar Investment and Industrial Development: बिहार के उद्योगों को मिलेगी नई...

Bihar Investment and Industrial Development, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार...

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...