Civil Defence Mockdrill: बिहार के 6 जिलों में कल होगा ब्लैकआउट अभ्यास, शाम 7 बजे 15 मिनट बंद रहेंगी बत्तियां

बिहार के पटना समेत 6 जिलों में 14 मई को नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल होगी। शाम 7 बजे से 15 मिनट ब्लैकआउट रहेगा, लोगों से सहयोग की अपील।


Civil Defence Mockdrill पटना: गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार बिहार के छह जिलों में 14 मई को नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान हवाई हमले और ब्लैकआउट से जुड़ा अभ्यास किया जाएगा। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय को इस मॉकड्रिल की नोडल एजेंसी बनाया गया है। पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जिले इस अभ्यास में शामिल होंगे।

मॉकड्रिल की तैयारी को लेकर बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज़ आयोजित की गई। इसमें संबंधित जिलों के आपदा पदाधिकारी शामिल हुए।

Civil Defence Mockdrill: शाम 7 बजे से 15 मिनट रहेगा ब्लैकआउट

प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि 14 मई की शाम 07:00 बजे से 07:15 बजे तक ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं और ब्लैकआउट के दौरान मोबाइल स्क्रीन, टॉर्च, इनवर्टर या अन्य प्रकाश स्रोतों का इस्तेमाल नहीं करें। अपार्टमेंट्स में जनरेटर भी बंद रखने को कहा गया है ताकि पूर्ण ब्लैकआउट का अभ्यास सफल हो सके।

उन्होंने संबंधित जिलों के अधिकारियों को सायरन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऊर्जा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बिजली आपूर्ति नियंत्रित करने की बात कही।


Key Highlights

  • बिहार के 6 जिलों में 14 मई को होगी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल

  • शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट

  • लोगों से मोबाइल, टॉर्च और जनरेटर बंद रखने की अपील

  • सायरन के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड संसाधनों का उपयोग

  • SDRF, NDRF, NCC और NSS भी अभ्यास में होंगे शामिल


Civil Defence Mockdrill: सायरन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

प्रधान सचिव ने कहा कि चौक-चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम, थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का उपयोग सायरन के लिए किया जा सकता है। अस्पतालों में भी विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मॉकड्रिल के दौरान अस्पतालों की खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दे या प्राइवेसी कर्टन लगाने को कहा गया है ताकि ब्लैकआउट की स्थिति में रोशनी बाहर न जाए।

Civil Defence Mockdrill: अधिकारियों को समझाई गई मॉकड्रिल की प्रक्रिया

नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना ने मॉकड्रिल के सभी छह बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारी को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछली मॉकड्रिल में बेगूसराय जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा था और इस बार भी सभी जिलों को बेहतर तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, SDRF, NDRF, रेलवे पुलिस फोर्स, NSS, NCC और नेहरू युवा केंद्र संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...