CM ने खगड़िया को दी 430 करोड़ रूपये की सौगात, 224 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

CM ने ‘प्रगति यात्रा’ के तीसरे चरण में खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की दी सौगात, 224 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Highlights

खगड़िया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया जिले से प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की 224 विकासात्मक योजनाओं की सौगात दी। इनमें 89 योजनाओं का उद्घाटन एवं 135 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के महेशखूंट में पशु आहार कारखाना का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पशु आहार कारखाना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि 43 करोड़ रुपये की लागत से इस पशु आहार कारखाना का निर्माण कराया गया है, जिसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन है। इस पशु आहार कारखाना से आस-पास के 5 लाख से अधिक पशुपालक लाभान्वित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छे ढंग से इस पशु आहार कारखाना का निर्माण हुआ है और आज इसकी शुरुआत भी कर दी गई है।

पशु पालकों को अब पशु चारा आसानी से उपलब्ध होगा। पशु आहार मिलने से दुधारू पशुओं के दूध में वृद्धि होगी, जिसका फायदा सीधे किसान पशुपालकों को मिलेगा। आज इस पशु आहार कारखाने का शुभारंभ करने से मुझे बेहद खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री ने पशु आहार कारखाना प्रांगण में खगड़िया जिले अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने महेशखूंट पंचायत के वार्ड संख्या-12 का भ्रमण कर जल-जीवन-हरियाली योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकासात्मक कार्यों एवं उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। महेशखूंट पंचायत के वार्ड संख्या-12 में जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उद्यमी योजना का सांकेतिक चेक, अभियान बसेरा अंतर्गत सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाणपत्र, राज्य संपोषित मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजाना की चाबी, देशी गौ-पालन प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, समेकित मुर्गी विकास योजना अंतर्गत लेयर मुर्गी पालन पर अनुदान की योजना का स्वीकृति पत्र एवं सांकेतिक चेक, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना का सांकेतिक चेक, तालाब मत्स्य विशेष सहायता योजना हेतु अनुदान का सांकेतिक चेक,

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का सांकेतिक चेक, फिश कियोस निर्माण हेतु अनुदान का सांकेतिक चेक, लघु फिश फीड मिल अभिस्थान हेतु अनुदान का सांकेतिक चेक, मोबाइल फिश कियोस की चाबी, साइकिल-सह-आइस बॉक्स की चाबी, पौधा संरक्षण संभाग अंतर्गत कृषि क्लीनिक स्थापना हेतु अनुदान का सांकेतिक चेक, कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान का सांकेतिक चेक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना का सांकेतिक चेक, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की चाबी,

मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिलपकार सामाजिक सुरक्षा (संशोधन) योजना अंतर्गत (मुत्यु लाभ) का सांकेतिक चेक, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना (संशोधित)-2023 (मृत्यु लाभ) का सांकेतिक चेक, खगड़िया जिला अंतर्गत कुल 459 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 11 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीवकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा की चाबी, जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत निर्मित जलाशय को मत्स्य पालन हेतु प्रभात जीविका महिला ग्राम संगठन को हस्तांतरित करने का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री ने लाभुकों को प्रदान किया।

जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी जीविका दीदियां बहुत अच्छा काम कर रही हैं। हमलोगों ने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की, जिसका परिणाम है कि आज बिहार में 1 करोड़ 31 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर जीविका दीदियों के रूप में काफी अच्छा काम कर रही है। हमलोगों ने अब शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन कराना प्रारंभ किया है।

अब तक शहरी इलाके में 26 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है, जिनसे 3 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। हम जहां भी जाते हैं जीविका दीदियों से अवश्य मिलते हैं। उनसे बातचीत कर जो समस्याएं या जरूरतें होती है उसको सरकार की तरफ से पूरा किया जाता है। इस दौरान हमारे साथ अधिकारीगण भी उपस्थित रहते हैं। बिहार में निरंतर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ रही है। जहां भी जीविका दीदियां जाती हैं उन्हें काफी इज्जत मिलती है। महिलाओं की न सिर्फ समाज में प्रतिष्ठा बढ़ी है बल्कि परिवार में भी उनका आदर मान होने लगा है।

हमने ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जीविका नाम दिया। जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम आजीविका किया। इसे भूलियेगा मत। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत गान किया। स्कूली छात्राओं ने बालिकाओं के उत्थान एवं शिक्षा के प्रति लड़कियों को प्रोत्साहित करने हेतु संचालित की जा रही योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत महेशखूंट में जीविका भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने अलौली प्रखण्ड में बागमती नदी पर गढ़ घाट में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस आरसीसी पुल की लंबाई 400 मीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 95 करोड़ रूपये होगी। बाढ़ के दिनों में जलस्तर बढ़ने के बाद सम्पूर्ण पंचायत क्षेत्र जलमग्न हो जाता है, जिसके कारण यह क्षेत्र अपने जिला मुख्यालय एवं प्रखण्ड मुख्यालय से पूर्णतः कट जाता है।

कृषि कार्य के लिये ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण नाव का सहारा लेना पड़ता है। इस पुल के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। खगड़िया जिलान्तर्गत राजेन्द्र चौक, खगड़िया से बखरी बस स्टैण्ड होते हुये रेलवे क्रासिंग तक प्रस्तावित पथ के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। यह फोर लेन 1.5 किलोमीटर लंबी होगी। इसकी लागत लगभग 16 करोड़ रूपये होगी।

खगड़िया परिहारा बखरी लिंक पथ के खगड़िया रेलवे स्टेशन से उमेश नगर रेलवे स्टेशन तक सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) का निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इस आरओबी की लंबाई 1300 मीटर है। इसके पश्चात् नगर परिषद् खगड़िया अंतर्गत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क एवं एएफएस (एन्टी फ्लड स्लूइस) के प्रस्तावित निर्माण का भी स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस सड़क एवं एन्टी फ्लड स्लूइस के प्रस्तावित निर्माण पर आधारित लघु फिल्म भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गई। प्रस्तावित निर्माण के तहत खगड़िया शहर सुरक्षा तटबंध का उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण किया जाना है। इसके साथ ही फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना व जनसंपर्क मंत्री सह खगड़िया जिले के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक डॉ संजीव कुमार, विधान पार्षद राजीव कुमार, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद जफर आलम, जिला परिषद् अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, जदयू जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण,

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार सिंह, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आशीष भारती, खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC के विरोध में याचिका दायर करने वालों में एक मात्र अभ्यर्थी, पेपर लीक पर बीपीएससी ने कोर्ट में कहा….

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM

CM

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Also Read

कटावरोधी कार्य में बालू की जगह संवेदक डाल रहे हैं गीली...

खगड़िया: एक तरफ राज्य में बाढ़ से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार की मदद से राज्य सरकार लगातार काम कर रही है तो...

रेलवे संबंधी 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, साथ में जागरूकता...

खगड़िया : देश बचाओ अभियान के बैनर तले रैक पॉइंट टैंपू स्टैंड के निकट रेलवे संबंधी 12 सूत्री मांगों को लेकर कटिहार रेलवे के...

खगड़िया: गर्मी छुट्टी बिताने मायके जा रही थी महिला, ट्रेन में...

खगड़िया: देश में प्रतिदिन करोड़ों यात्री रेल से सफर करते हैं और अक्सर ट्रेन में सुरक्षित यात्रा समझ कर बेफिक्र हो जाते हैं। ट्रेनों में...

बिहार का कृषि चमत्कार: FPO मॉडल देश के लिए मिसाल, महिला...

10,000वां FPO पंजीकृत, कृषि क्षेत्र में नई इबारत, महिला किसानों ने दिखाया नेतृत्व। बिहार का कृषि चमत्कार: खगड़िया में 10,000वां FPO, महिला किसानों की...

सुहागिन महिलाएं ने किया वट सावित्री पूजा, बरगद के पेड़ पर...

नवादा/नालंदा/लखीसराय/गोपालगंज/बाढ़/खगड़िया/मुंगेर : राजधानी पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में भी आज यानी 26 मई को वट सावित्री की पूजा हो रही है। नवादा,...

जब Khagadia आते हैं तो गिनना पड़ता लाश…, पूर्णिया सांसद ने…

खगड़िया : पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव खगड़िया के परबत्ता पहुंचे जहां बाबूलाल की हत्या के बाद मृतक के परिजन से मिलकर सांत्वना...

Khagaria में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर की किसान की हत्या,...

खगड़िया: खगड़िया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। किसान की...

5 दिन से लापता बालक का शव हुआ बरामद

खगड़िया : खगड़िया जिले के चौथम थाना में मौत की खबर सुनते ही परिजन रो-रोकर बुरा हाल है। जब किसान अपने खेत देखने के लिए...

NDA सरकार की उपेक्षा के कारण नहीं हुआ खगड़िया का विकास,...

खगड़िया: खगड़िया जिला का 44वां स्थापना दिवस समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए खगड़िया कांग्रेस के...

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार

खगड़िया : खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना एसटीएफ और खगड़िया की संयुक्त कार्रवाई में चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर मोइन...

रुई गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

खगड़िया : खगड़िया के टाऊन थाना क्षेत्र के होटल यश राज होटल के पीछे बांध के समीप शनिवार की रात रुई की गोदाम में...

रोड नहीं तो वोट नहीं, लोगों ने की नारेबाजी व प्रदर्शन

खगड़िया : खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के तेलोछ पंचायत के ग्राम गढ़िया कारू स्थान से तोफिर गढ़िया बकिया जाने वाली पर्क सड़क नहीं...

बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव

खगड़िया : खगड़िया जिले के मरैया थाना अंतर्गत अरिया गांव से एक खबर है। जहां मंगलवार की रात घर से निकले एक युवक निर्दोष...

अंचलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंचे सरैया मुसहरी के सैकड़ों महादलित परिवार

खगड़िया : खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के पश्चिमी बोरर्ने पंचायत अंतर्गत सरैया मुसहरी के महादलित परिवार जमीन नहीं रहने के कारण वॉटरवेज बांध...

खगड़िया सांसद की मुहिम रंग लाई, लोगों का सपना जल्द होगा...

खगड़िया : लगातार लोकसभा क्षेत्र के रेल संबंधित मांग को लेकर सदन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा जा जा रहा था।...

बिहार के अलग-अलग जिलों में मनायी जा रही है बाबा साहेब...

आरा/सासाराम/बेगूसराय/नवादा/बेतिया/खगड़िया : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज यानी 14 अप्रैल को 135वीं जयंती मनायी जा रही है। देश सहित पूरे...

आंधी-तूफान ने मचायी तबाही, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, कहीं पेड़ तो...

खगड़िया : खगड़िया जिले में शनिवार की देर रात्रि मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज...

बड़ी मां से मिलने गांव पहुंचे Chirag, भावुक माहौल में चिराग...

खगड़िया: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच राजनीतिक लड़ाई तो चल ही रही थी अब संपत्ति की...

Khagaria SP ने की सख्त कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मियों को...

खगड़िया : Khagaria SP राकेश कुमार ने सख्त कार्रवाई कर थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी पर झूठे केस में...

50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मनखुश गिरफ्तार

खगड़िया : खगड़िया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी मनखुश कुमार यादव को पुलिस ने...
Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

सम्राट चौधरी ने नीतीश पर हमला, बोले- बिहार संभल नहीं रही...

पटना : बिहार में हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बता...