31 जुलाई को दिल्ली से लौटेंगे सीएम हेमंत सोरेन, विधायकों संग करेंगे बैठक, राष्ट्रपति का भी करेंगे स्वागत

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। वे इन दिनों अपने पिता शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में रह रहे हैं। राजधानी लौटने के बाद मुख्यमंत्री सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र की रणनीति तय करना है।

मुख्यमंत्री उसी दिन देवघर पहुंच रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी स्वागत करेंगे। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि सीएम 1 अगस्त को धनबाद का दौरा भी कर सकते हैं।

दिल्ली से ही राज्य की सक्रिय निगरानी में जुटे सीएम

दिल्ली में रहते हुए भी मुख्यमंत्री झारखंड के प्रशासनिक कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे दिल्ली स्थित झारखंड भवन से अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और आगामी स्वतंत्रता दिवस, आदिवासी महोत्सव तथा राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जिन आवश्यक विधेयकों पर सरकार की सहमति जरूरी है, उनकी प्रतियां दिल्ली मंगवाकर स्वीकृति भी दे रहे हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री प्रतिदिन एक बार सर गंगाराम अस्पताल भी जा रहे हैं, जहां उनके पिता शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। वहीं, वह झारखंड भवन से राज्य की योजनाओं की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारियों (DCs) को भी सीधे निर्देश दे रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी मुख्यमंत्री लगातार सक्रिय संपर्क में हैं।


Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img