Giridih : सरिया में भाकपा माले ने जोहार झारखंड संकल्प पदयात्रा आयोजित किया

Giridih : गिरिडीह के सरिया में भाकपा माले ने जोहार झारखंड संकल्प पदयात्रा आयोजित की। पदयात्रा बागोडीह पंचायत से शुरू हुई, सबलपुर पंचायत, नावाडीह पंचायत क्षेत्र होते हुए यह यात्रा बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग होते हुए सरिया विवेकानन्द चौक तक पहुंची और वहीं नुक्कड़ सभा आयोजित कर यात्रा का समापन किया गया।

इस यात्रा में राज्य कमिटी सदस्य भोला मंडल, आरवाईए जिलाध्यक्ष सोनु पांडेय, जिला कमिटी सदस्य धानेश्वर पासवान, रेणु रवानी, वरिष्ठ नेता विजय सिंह सहित दर्जनों माले कार्यकर्ता शामिल रहे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पदयात्रा के संदेश को आम लोगों के साथ साझा किया और आम जनमानस को 16 जनवरी जननायक शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह जी के 20वें शहादत के अवसर पर बगोदर बस पड़ाव में आयोजित संकल्प सभा को सफल बनाने की अपील की।

इसके साथ ही बीते विधानसभा चुनाव में राज्य को साम्प्रदायिक जहर में बांटने से बचाने और अडानी के लूटखंड में तब्दील होने से रोकने के लिए इंडिया गठबंधन को मिले मैंडेट के लिए झारखंडी जनता का शुक्रिया अदा किया। वहीं बगोदर की जनता ने झोली भरकर वोट देकर भाजपा विधायक को चुनाव जिताया और चुनाव जीतने के साथ ही बगोदर के विभिन्न इलाकों में आपराधिक घटनाएं घटित होनी शुरू हो गयी। इलाके के लोग भयभीत महसूस करने लगे हैं।

ऐसी हालात में जनता से शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के बनाये रास्ते पर चलकर सड़कों की संघर्षों को तेज करने का अपील किया गया। पदयात्रा में महानन्द सिंह, अमन पांडेय, कुश कुमार, अक्षय यादव, अविनाश सिंह, सुबित मंडल, शुभम मिश्रा, शमीम अंसारी, खुर्शीद आलम, रामविलास पासवान, सुदामा राम, आनंद मंडल, सतीश मंडल, छोटी ठाकुर, हीरालाल मिर्धा आदि लोग मौजूद रहे।

राज रवानी की रिपोर्ट–

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...