पटना : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानी 12 मार्च की शाम को पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों की बैठक बुला ली है। सम्राट ने पटना में अपने आवास पर एनडीए के पांच दलों के सभी 202 विधायकों को मीटिंग और रात्रि भोज के लिए बुलाया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए NDA ने पांचों सीटों पर उतारा है उम्मीदवार
आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए ने पांचों सीटों पर उम्मीदवार उतारा है। चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है।
सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक में NDA के 5 के 5 कैंडिडे को जिताने की रणनीति पर चर्चा होगी
सूत्रों का कहना है कि सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक में एनडीए के पांच के पांच कैंडिडे को जिताने की रणनीति पर चर्चा होगी। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है जो बुधवार को ही पटना पहुंच गए थे। इन दोनों से सम्राट की कल रात ही मुलाकात हो गई थी। जिस दौरान बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और संगठन महासचिव भीखूभाई दलसानिया भी मौजूद थे।
NDA के इस 5वें कैंडिडेट के नाम का राजनीतिक हलकों में बेताबी से इंतजार है
सम्राट चौधरी के घर आज की बैठक में एनडीए के पांच कैंडिडेट के लिए वोट डालने वाले अलग-अलग विधायकों के समूह का चयन शुरू हो सकता है। बिहार से पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में जीतने के लिए एक कैंडिडेट कम से कम 41 वोट चाहिए। इस बैठक में 41-41 विधायकों के चार ग्रुप बनाने के साथ-साथ बचे हुए 38 एमएलए को 5वें कैंडिडेट का नाम बताया जा सकता है, जिसके लिए एनडीए विपक्षी खेमे में क्रॉस वोटिंग से तीन और वोट का जुगाड़ कर सकता है। एनडीए के इस 5वें कैंडिडेट के नाम का राजनीतिक हलकों में बेताबी से इंतजार है।
यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव : तेजस्वी ने बुलायी बैठक, AIMIM ने बनायी दूरी
Highlights


