23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 4, 2023

Greivance Redressal

spot_img

डोरंडा पुलिस ने देवघर रिखिया थाना क्षेत्र से ठग को गिरफ्तार किया

रांची: रांची के डोरंडा पुलिस ने देवघर रिखिया थाना क्षेत्र से एक ठग को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम अभियान सिंह है, जिन्हें चंदन और सरफराज के नामों से भी जाना जाता है।

यह ठग देवघर के कई महिलाओं को धोखाधड़ी करके बड़े पैमाने पर ठगी करने का आरोपी है। लोगों ने इसका कहना है कि उसने निरंतर भेली भाली महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाता था

धोखाधड़ीकर अभियान सिंह ने महिलाओं को 30 दिनों में उनके पैसों को दोगुना करने का भी वादा किया था।

लोगों को इस लालच में फंसकर, कई महिलाएं ने इसकी “ड्रीम फाऊंडेश” में पैसे निवेश कर दिए। जब महिलाएं अपने पैसों की जांच करने के लिए उसके दफ्तर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि अभियान सिंह अपने दफ्तर को ताले से बंद करके फरार हो गए हैं।

उनका पता नहीं चला। इसके बाद, महिलाएं ने उसके ऑफिस पर धावा बोल दिया और इस घटना की शिकायत देवघर के एसपी के पास की।

अभियान सिंह के खिलाफ रांची के डोरंडा थाने में भी फर्जी कर ठगी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वह खुद को सीबीआई के अधिकारी के रूप में पेश करते हुए कई महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी की थी।

रांची के डोरंडा थाने की पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और कार्रवाई कर रही है। मामला दर्ज करने के बाद, देवघर के रिखिया थाने से भी अभियान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Articles

Stay Connected

87,000FansLike
947FollowersFollow
260FollowersFollow
125,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles