Lohardaga: भंडरा में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भंडरा में मिला व्यक्ति का शव : भंडरा थाना क्षेत्र के बीटीपी स्कूल मैदान के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव बांस की झाड़ी के पास पाया गया। जिसके मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर पर चोट-खरोंच के निशान थे। मृतक की पहचान भीठा पंचायत के धोबाली ग्राम निवासी स्व. नथुवा उरांव के 40 वर्षीय पुत्र ऐतवारु उरांव के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम ऐतवारु अपने पुराने घर धोबाली बस्ती की ओर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

भंडरा में मिला व्यक्ति का शव – आपसी रंजिश में हत्या की आशंका :

मृतक के बेटे अमर उरांव ने बताया कि उनके पिता का एक सप्ताह पहले सड़क हादसा हुआ था और उन्हें आशंका है कि किसी ने आपसी रंजिश में हत्या की है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को मिर्गी की बीमारी भी थी। जिससे यह भी संभावना जताई जा रही है कि उनकी प्राकृतिक मृत्यु हुई हो सकती है।

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस :

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट : दानिश रजा

 

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...