40 C
Jharkhand
Friday, March 29, 2024

Live TV

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थियों के घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता


जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी

लाभार्थी संपर्क अभियान चलाएगी।

लाभार्थी संपर्क अभियान के जरिये पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर समाज के हर तबके के बीच पहुंचेगी।

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस आशय को लेकर पुर्वी विधानसभा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंड़ल महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों

की बैठक ली।

इसे भी पढ़े ः योगासन में रजत पदक जीतकर शहर लौटने पर बेटियां हुई सम्मानित

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों के निमित्त चर्चा कर लाभार्थी संपर्क की रूप रेखा तैयार की गई.

बैठक में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बूथों की स्थिति पर विस्तारपूर्वक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। वही, उन्होंने आगामी कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भी जानकारी दी.

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास ने लाभार्थियों से संपर्क करने हेत रणनीति बनाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्गों की चिंता करते हुए उन्हें लाभान्वित किया है.

घोटाले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी एम्स भुवनेश्वर से डिस्चार्ज होकर वापस लौटे

Related Articles

Stay Connected

115,555FansLike
10,900FollowersFollow
314FollowersFollow
16,171SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles