हजारीबाग में पत्नी ने मायके बुलाकर पति पर जर्मन शेफर्ड से हमला करवा दिया। पति गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती। शादी के बाद से चल रहा था विवाद।
Hazaribagh Shocking Case: पत्नी ने पति को मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया: हजारीबाग में सनसनी
हजारीबाग : हजारीबाग में पति-पत्नी विवाद ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया जब पत्नी ने नाराज़गी में पति को मायके बुलाकर उस पर अपने पालतू कुत्ते से हमला करवा दिया। घटना रविवार को सामने आई। हमले में घायल पति रोहित जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोहित जैन त्रिवेणी सैनिक कोल माइंस में एकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि उनका विवाह 24 जनवरी 2025 को पीएनबी रोड की रूपा अग्रवाल से हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों से ही दोनों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।
Key Highlights:
हजारीबाग में पत्नी ने पति को मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया
जर्मन शेफर्ड ने हमला कर रोहित जैन को घायल किया
घायल पति त्रिवेणी सैनिक कोल माइंस में एकाउंटेंट
शादी के बाद से दोनों के बीच चल रहा था विवाद
मामूली बात पर बड़ा झगड़ा, फिर कुत्ते से हमला करवाया
Hazaribagh Shocking Case:
पति ने अपने बयान में कहा कि आठ नवंबर को कुछ मेहमान ससुराल में आए थे, जिनसे मिलने के लिए वे वहां गए थे। रात वहीं रुके और सुबह नाश्ता करने के बाद पत्नी से कहा कि सोने के जेवर की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहन लिया करो। इसी बात को लेकर विवाद और तेज हो गया।
Hazaribagh Shocking Case:
बयान के अनुसार, कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड को उन पर हमला करने के लिए उकसा दिया। कुत्ते ने काट कर रोहित को घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिवारिक विवाद से उपजा यह मामला अब चर्चा में है। पुलिस इसमें आगे की कार्रवाई कर रही है।
Highlights




































