हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोला- ‘भाजपा ने हमेशा झारखंड के साथ साजिश की’

रांची. विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कल है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इसका प्रचार प्रसार जारी है। इस चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने कई जगहों पर चुनावी सभा की और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला।

हेमंत सोरेन का बीजेपी पर निशाना

सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पॉकेटमार भाजपा ने झारखंड की जनता को हमेशा लूटने का काम किया, और हमने लोगों को हक़-अधिकार दिया। अबुआ सरकार में हम हर गरीब परिवार को 1-1 लाख रुपये भी देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा झारखंड के साथ साजिश की है। मुझे तक जेल में भेज दिया इन नालायकों ने। उन्होंने कहा कि जिसके ऊपर करोड़ों लोगों का आशीर्वाद हो उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है।

वहीं चंदनकियारी में सभा करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि चंदनकियारी की जनता, भाजपा के झूठ और जुमलों से तंग आ चुकी है। इस बार यहां की जनता झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाले को चुनेगी। चंदनकियारी की जनता के लिए हमेशा संघर्ष और मदद करने वाले को चुनेगी। इस चुनाव में चंदनकियारी का निशान होगा-तीर कमान।

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा ने 5 साल तक हमें झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की, हर जनहित में हुए कार्यों पर PIL करने और कोर्ट जाने का षड्यंत्र किया। मुझे जेल डालने से भी पीछे नहीं हटे ये झारखंडी विरोधी लोग। लेकिन उसके बावजूद हमने सरकारी-गैर सरकारी क्षेत्रों में डेढ़ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया।

उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड टाइम में JPSC परीक्षा करायी, दशकों से खाली पदों को भरने का काम किया, हजारों झारखंडी युवाओं को हमने नौकरी दी। निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत लागू कर युवाओं को रोजगार देने का भी काम हुआ। सीएमइजीपी में हजारों युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें मालिक बनाने का काम किया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!