रांची:शक्ति परीक्षण कल – हेमंत सोरेन सरकार आठ जुलाई को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पेश करेगी। सरकार को भरोसा है कि वह आसानी से शक्ति परीक्षण में विजयी होगी।
Highlights
विश्वास मत जीतने के तुरंत बाद मंत्रिमंडल का विस्तार का होगा। मुख्यमंत्री सचिवालय ने राजभवन को शपथ ग्रहण के संबंध में जानकारी दे दी है। दोपहर 3.30 बजे राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री मंत्रियों की सूची रविवार की देर रात या सोमवार की सुबह राजभवन को उपलब्ध करा देंगे।
इधर, इंडिया गठबंधन ने सात जुलाई की शाम सात बजे से सत्ता पक्ष के विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें विश्वास मत को लेकर रणनीति बनेगी। सत्ता पक्ष को अभी भी कुछ विधायकों की भूमिका पर संदेह है। इसकारण विश्वास मत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
वहीं, सात जुलाई को ही भाजपा ने भी विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लेकर विधायकों को शामिल रहने का निर्देश दिया गया है। बैठक में विश्वास मत पर चर्चा होगी।