ARA में भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

आरा: बाबा साहेब डॉ भीमराव राव अम्बेडकर की 133वीं जयंती समारोह भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम जी के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय शहीद भवन, आरा में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। ततपश्चात पार्टी मुख्यालय शहीद भवन से सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- उपेंद्र ने कहा- जिस प्रत्याशी के उपर पीएम का हाथ उसे चिंता करने की जरूरत नहीं

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक राम में कहा कि बाबासाहेब भारत के महान अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ और सच्चे समाज सुधारक थे। वे संविधान सभा की मसौदा समिति की अध्यक्षता की और भारत में पहले कानून और न्याय मंत्री भी बने। दलित आंदोलन के माध्यम से उन्होंने गरीबों, शोषितों, वंचितों एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति को अधिकार दिलाने का काम किया।

यह भी पढ़ें- गायक से सांसद बनेंगे गुंजन सिंह, जारी किया घोषणा पत्र

अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा देश की अमूल्य सेवा के फलस्वरूप उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यही कारण है कि बाबा साहेब को आधुनिक युग का मनु कहा जाता है। पार्टी मुख्यालय शहीद भवन में महागठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद सहित दर्जनों कामरेड ने भी बाबा साहेब को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

यह भी पढ़ें- पूरे दुनिया में तीसरे सबसे बड़ी महाशक्ति होंगे – आरके सिंह

जयंती समारोह में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, महागठबंधन आरा लोकसभा प्रत्याशी सुदामा प्रसाद, उपेंद्र कुमार सिंह, रज़ि अहमद, सत्यप्रकाश राय, जितेंद्र शर्मा, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, प्रमोद राय, रतन धमालिया, प्रभा सिंह यादव, शिव शंकर चौबे, असमंजस यादव, अनिल कुमार यादव, नागेंद्र मिश्र, विजेंद्र कुमार राय, अब्दुल सलाम कुरैसी, सतेंद्र सिंह, अजय कुमार पासवान, लुटावन चौरसिया, घनश्याम चौधरी, रविन्द्र तिवारी, मनन यादव सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम जन शामिल हुए।

आरा से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ARA

ARA
ARA
ARA

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...