Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

रामगढ़: पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। वे झारखंड से अवैध रूप से बिहार कोयला ले जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक रजि0 नं0-JH12E-7410 पर अवैध कोयला लोड है और ट्रक कुज्जू माण्डू होते हुए हजारीबाग की ओर जा रहा है। इसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सुरेश लिण्डा, पुलिस निरीक्षक, माण्डू अंचल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

रामगढ़ में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

टीम के द्वारा पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के दिशा निर्देश में माण्डू ब्लॉक के नजदीक NH-33 पर वाहन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान ट्रक रजि0 नं0-JH12E-7410 के चालक पुलिस बल को देखकर भगाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम के द्वारा चालक को ट्रक सहित पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पूछते हुए ट्रक की जांच की गयी तो ट्रक में करीब 20 टन कच्चा कोयला लदा हुआ पाया गया।

ड्राइवर से कागजात मांगने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। उससे कोयला के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि कोयला को बिना कोई कागजात के घाटो के झारखंड कोलियरी के आसपास क्षेत्र से लोड कर बिहार के डेहरी मंडी ले जा रहा हूं। इस कार्य में उसने अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया। इसके बाद अवैध रूप से कोयला का परिवहन करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। उस पर माण्डू थाना में केस दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

रामगढ़ से करमजीत सिंह जग्गी

Commercial Advertisment

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...