Advertisement
Advertisement

Dhanbad में अवैध लॉटरी के धंधे का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लॉटरी के काले खेल का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वहीं एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रकाश मंडल बताया जा रहा है। पुलिस ने व्यक्ति के पास से कई अवैध सामान भी जब्त किया है।

2 49 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi से ITBP में परीक्षा पास कराने के नाम ठगी करते दो ठग धराए, इतने में… 

मामले की जानकारी देते हुए निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मनिक बाखला ने मैथन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि कालूबथान ओपी क्षेत्र के सावलापुर गांव में चल रहे अवैध लॉटरी का पर्दाफाश किया गया है। सावलापुर में अवैध रुप से चल रहे लॉटरी की सूचना पिछले 10-15 दिनों से मिल रही थी।

3 23 22Scope News

Dhanbad अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है पुलिस

उसी सूचना पर एक छापेमारी टीम गठित की गई। जिसके बाद प्रकाश मंडल नामक व्यक्ति के घर से अवैध रूप से लॉटरी का टिकट प्रिंट करने वाला प्रिंटर मशीन, लैपटॉप, पेपर कटिंग मशीन, बड़ा स्टेपलर, A4साइज का पेपर और नागालैंड स्टेट का छपा हुआ लॉटरी टिकट बरामद किया गया है।

1 406 22Scope News

ये भी पढ़ें- Garhwa में 5 हजार घूस लेते प्रिंसिपल को एसीबी ने रंगेहाथ धरा… 

इसके साथ ही आरोपी के घर से दो सैमसंग कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश मंडल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना में शामिल एक अन्य आरोपी के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस उसकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

निरसा से संदीप की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...