जेबीवीएनएल ने रांची और चाईबासा फोरम में अनुबंध आधारित नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन, अंतिम तिथि 4 सितंबर

रांची: जेबीवीएनएल ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, रांची और चाईबासा में द्वितीय सदस्य के दो रिक्त पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य सेवारत या सेवानिवृत्त अभ्यर्थी 4 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता के लिए आवेदक के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री होनी चाहिए और ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन व बिलिंग क्षेत्र में कम से कम 20 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने कार्यकारी अभियंता, डीजीएम या समकक्ष पद पर कार्य किया हो।

वैकल्पिक रूप से, वाणिज्य, अकाउंट्स या फाइनेंस में एमबीए या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले अधिकारी, जिनके पास सरकारी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम में 20 वर्षों का अनुभव हो, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे। न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

नियुक्ति प्रारंभिक तीन वर्षों के लिए होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। सेवा अवधि में चयनित सदस्य कोई अन्य पद या लाभकारी कार्य नहीं कर सकेंगे। सेवानिवृत्त अभ्यर्थियों को मानदेय अंतिम वेतन या पेंशन के आधार पर दिया जाएगा। चयनित सदस्य उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण से संबंधित कार्य करेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img