Advertisement
Advertisement

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जल्द, 29 अक्टूबर तक सरकार को देना है जवाब

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार को 29 अक्टूबर तक जवाब देना है।


Jharkhand Assistant Teacher Result 2026 रांची: झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इस मामले में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को पत्र लिखकर जल्द आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का अनुरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, राज्य सरकार को 29 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करना है। ऐसे में संशोधित रिजल्ट और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों की नजर आयोग के अगले कदम पर टिकी है।

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: शिक्षा विभाग ने JSSC को लिखा पत्र

सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर कारण बताने का निर्देश दिया है। 17 सितंबर से शुरू हुई छह सप्ताह की अवधि 29 अक्टूबर को पूरी हो रही है। इस दौरान राज्य सरकार को न्यायालय में अपना जवाब दाखिल करना है। इसके लिए मुख्य सचिव के माध्यम से कारण पृच्छा दायर की जानी है।

इसी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने JSSC को पत्र भेजकर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया है, ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। हालांकि, आयोग की ओर से संशोधित रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


Key Highlights


Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप बदलेगा रिजल्ट

संशोधित रिजल्ट में आरक्षित वर्ग के उन अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकता है, जिन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में अपने वर्ग के लिए निर्धारित न्यूनतम अंकों के आधार पर सफलता हासिल की है, लेकिन नियुक्ति परीक्षा में उनके अंक अनारक्षित वर्ग के निर्धारित मानक के बराबर या उससे अधिक हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों के चयन पर संशोधित परिणाम का असर पड़ सकता है। हालांकि, अंतिम स्थिति आयोग की ओर से जारी संशोधित रिजल्ट और लागू चयन नियमों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: पहले जारी रिजल्ट से 11,300 अभ्यर्थियों की हुई नियुक्ति

JSSC की ओर से पहले जारी परिणाम के आधार पर लगभग 11,300 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई है। संशोधित रिजल्ट जारी होने पर इनमें से कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में नियुक्त हो चुके शिक्षकों और चयन की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों, दोनों के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।

राज्य में 26 हजार सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति से जुड़े इस मामले में अब राज्य सरकार को निर्धारित समयसीमा के भीतर सुप्रीम कोर्ट को अनुपालन और संबंधित कार्रवाई की जानकारी देनी है। संशोधित रिजल्ट कब जारी होगा, इस पर आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Commercial Advertisment

JTET 2026: अभ्यर्थियों ने मांगे 10 अंक Grace Marks, CM हेमंत...

JTET 2026 में प्रश्नपत्र की गलतियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सभी पात्र उम्मीदवारों को 10 अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग...

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...

Jharkhand News: आदिवासी नेत्री Nisha Bhagat की रांची में लगेगी प्रतिमा,...

 आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत के मामले में आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है। सीबीआई जांच और...