36.3 C
Jharkhand
Tuesday, May 30, 2023

Complaint Redressal

spot_img

डॉ करमा उरांव का अंतिम संस्कार किया गया

रांची: डॉ करमा उरांव का अंतिम संस्कार – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने डॉ करमा उरांव के न्यू मोरहाबादी आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन दिल्ली प्रवास पर हैं।

डॉ उरांव के निधन की दुःखद खबर सुनते ही मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना में कहा है कि “महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ० करमा उरांव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।

डॉ करमा उरांव जी से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन से आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

डॉ करमा उरांव का आज रांची के एदलहातु मसना में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर मिट्टी देने की रस्म में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, नेता समेत कई लोगों ने उनके चले जाने पर शोक व्यक्त किया।

डॉ करमा उरांव का अंतिम संस्कार

डॉ करमा उरांव ने सरना धर्म कोड, जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ आदिवासीयों और मूलनिवासियों के मुद्दों को बढ़-चढ़ राज्य सरकार तक पहुंचाने का काम करते थे।

डॉ करमा उरांव का अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने के साथ-साथ उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की कोशिश करने की बात कही है।

1932 और खतियान आधारित नीति की सालों से आवाज उठा रहे थे डॉ कर्मा उरांव , देखिए News 22Scope से बातचीत

नहीं रहे शिक्षाविद डॉ करमा उरांव , रांची आवास की सीधी तस्वीरें

Related Articles

Stay Connected

65,033FansLike
947FollowersFollow
260FollowersFollow
110,615SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles