36.3 C
Jharkhand
Wednesday, May 31, 2023

Complaint Redressal

spot_img

12 फरवरी को रांची आयेंगे तेजस्वी यादव

राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने की तेजस्वी यादव से मुलाकात

पार्टी की मजबूती पर करेंगे चर्चा

रांची : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को राजधानी रांची आयेंगे. तेजस्वी यादव संगठन की मजबूती के लिए राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वे झारखंड में पंचायत से प्रदेश स्तर पर कैसे पार्टी मजबूत हो इस पर वे बातचीत करेंगे और टिप्स देंगे. तेजस्वी यादव रांची में राजद के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं सभी नेताओं से करेंगे मुलाकात तथा संगठन की स्थिति से अवगत होंगे. इसकी जानकारी राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने दी.

तेजस्वी यादव: राजनीतिक स्थिति पर की विचार विमर्श

बताते चलें कि गोड्डा के पूर्व विधायक व प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड में चल रहे संगठन के गतिविधि और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श की.

tejashwi1 1

बिहार के दो मंत्रियों के साथ भी की मुलाकात

गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव और बेलहर के विधायक मनोज यादव साथ थे. उप मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से भी मुलाकात की और झारखंड के सांगठनिक एवं राजनिनिक स्थिति से अवगत कराया.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Related Articles

Stay Connected

65,033FansLike
947FollowersFollow
260FollowersFollow
110,615SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles