JSSC Recruitment 2023: JSSC ने रद्द की इंटरमीडिएट स्तर की भर्ती परीक्षा, 864 पदों के लिए तीन साल से इंतजार कर रहे थे अभ्यर्थी

 JSSC ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 रद्द कर दी है। 864 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी करीब तीन साल से इंतजार कर रहे थे।


 JSSC Recruitment 2023 रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्तता धारक पद के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को रद्द कर दिया है। आयोग ने वर्ष 2023 में विज्ञापन संख्या 15 और 16 जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत कुल 864 पदों पर नियुक्ति होनी थी।

इनमें 863 पद नियमित और एक पद बैकलॉग श्रेणी का था। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अभ्यर्थी परीक्षा आयोजित होने का इंतजार कर रहे थे। करीब तीन साल बीतने के बाद अब आयोग ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।

 JSSC Recruitment 2023: इन पदों पर होनी थी नियुक्ति

JSSC की इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति की जानी थी। इसमें निम्नवर्गीय लिपिक, कार्यालय सहायक सह लेखापाल, लेखा लिपिक, लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर तथा निजी सहायक जैसे पद शामिल थे। आयोग ने पहले अपने परीक्षा कैलेंडर में इस परीक्षा को अगस्त 2025 में आयोजित करने का निर्णय लिया था। हालांकि निर्धारित समय पर परीक्षा नहीं हो सकी। इससे अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता गया।


Key Highlights

  • JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 रद्द कर दी है।
  • भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 864 पदों पर नियुक्ति होनी थी।
  • 863 पद नियमित और एक पद बैकलॉग के लिए निर्धारित था।
  • अभ्यर्थी करीब तीन साल से परीक्षा आयोजित होने का इंतजार कर रहे थे।
  • आयोग ने पहले अगस्त 2025 में परीक्षा कराने का कैलेंडर जारी किया था।

 JSSC Recruitment 2023: 2023 में शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आयोग ने अक्टूबर 2023 में विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद नवंबर 2023 में आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। बाद में वर्ष 2024 में संशोधित आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। जुलाई 2024 में आयोग ने 11 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन मंगाने का नोटिस जारी किया था। अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की, लेकिन इसके बावजूद परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब आयोग ने पूरी परीक्षा को ही रद्द कर दिया है। इससे लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...