33.7 C
Jharkhand
Saturday, June 3, 2023

Complaint Redressal

Report

spot_img

अगले 4 दिन आंधी-बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

रांची: मौसम विभाग की मानें तो  27 मई तक झारखंड मे गर्मी से राहत रहेगी। अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल रह सकते हैं। इस दौरान आंधी के साथ बारिश होगी। वज्रपात और ओलावृष्टि का भी अनुमान है। इससे राज्य का तापमान फिलहाल कम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

अगले 4 दिन आंधी-बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

पश्चिमी विक्षोभ से पलामू और उत्तरी झारखंड में भी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवा के कारण यहां का मौसम प्रभावित रहेगा। इसका असर 27 मई तक दिखेगा। इधर, बीते 24 घंटे में संताल में कई स्थानों पर बारिश हुई। तापमान लुढ़का बारिश के कारण रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बुधवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान मेदिनीनगर का 41.0 डिग्री रहा। 2 दिन पहले यहां पारा 44.9 था। वहीं बूंदाबादी के बाद रांची का तापमान गिरा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया।  काफी दिनों बाद राजधानी का मौसम ने रंग दिखाया। बुधवार की रात शहर के कई हिस्सों में तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश लालपुर में हुई। यहां करीब पांच से सात मिनट तक झमाझम बारिश हुई।

देर रात तेज और ठंडी हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। इस कारण कई दिनों से गर्मी और उमस से बेचैन शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत राज्य के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। राज्य के अन्य हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान गरज वाले बादल छाएंगे। इससे बारिश होने की संभावना है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के पश्चिमोत्तर भाग में आए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आनेवाली नम हवा के कारण साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। रांची का तापमान अब गिरने लगा है। यहां अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले 24 घंटों के दौरान गरज और आंधी के साथ वर्षा होने की भी संभावना है। राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में इस दौरान 40-50 किमी रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान रांची के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट हुई है। दोनों तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं। पिछले 24 घंटों में अधिकतम करीब एक डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री तक नीचे गिर गया है।

Related Articles

Stay Connected

65,033FansLike
947FollowersFollow
260FollowersFollow
110,615SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles