Advertisement
Advertisement

14 मार्च से शुरू होंगी मैट्रिक- इंटर की परीक्षाएं

RANCHI: 14 मार्च से शुरु होने वाली झारखंड की मैट्रिक- इंटर की परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस परीक्षा करीब आठ लाख परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं.

jac board 2 1 22Scope News

जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गृह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जैक बोर्ड की ओर से समय से प्रश्न पत्र और अन्य परीक्षा सामग्री जिलों को उपलब्ध करा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा पाने के लिए मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा.


मैट्रिक- इंटर की परीक्षा के लिए 2023 में बनाए गये हैं 1400 परीक्षा केंद्र

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए जैक ने जिला स्तर पर

परीक्षा केंद्र बनाया है.बताया गया कि इस वर्ष पिछले साल की

तुलना में कम परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 2022 में जैक बोर्ड ने

1936 परीक्षा केंद्र बनाए थे. जबकि इस बार अभी तक करीब

1400 केंद्रों को निर्धारित किया गया है. रांची में 159 केंद्रों पर

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होगी, जिसमें 102 मैट्रिक की परीक्षा

के लिए और इंटर की परीक्षा के लिए 57 केंद्र बनाए गए हैं,

जहां लगभग 82 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.


बदले हुए पैटर्न में होगी परीक्षाएं संचालित

जैक अध्यक्ष ने कहा कि इस बार बदले हुए पैटर्न से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होगी. इसमें परीक्षा ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका दोनों पर ली जाएगी. दोनों के 40 40 अंक होंगे और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे. छात्रों से परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे.

Commercial Advertisment

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...