मंत्री अशोक ने कहा- गांधी के प्रति पूरी तरह हैं समर्पित मुख्यमंत्री

पटना : महात्मा गांधी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि मनायी जाती है। कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके तैल्यचित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी थी। साथ ही दो मिनट का मौन धारण किया गया था। उस समय बिहार के मुख्यमंत्री ताली बजा रहे थे, जिस पर जमकर राजनीति भी हो रही है। इस सवाल का जवाब देते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विकास मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोई छोटा आरोप नहीं लगाते हैं वह जब भी लगाते हैं तो गंभीर आरोप लगाते हैं।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह समर्पित हैं। किस तरह से उनके आदर्शों के साथ उंगलियों को अपने विकास के कार्यों में शामिल किया।‌ ऐसे में तेजस्वी यादव खुद बताएं कि जब बिहार में उनके पिताजी की सरकार थी तब उन्होंने क्या किया। महात्मा गांधी के मूल्यों को उनके आदर्शों को बिहार के मुख्यमंत्री ने किताबों में जगह दी है।‌ ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के द्वारा यह कहा जाना कि हम गोडसे वादी हैं, यह झूठ है। तेजस्वी यादव सिर्फ पॉलीटिकल माइलेज लेने के लिए यह सारी बातें कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक ताली बजाने की बात है। अधिकतर इस तरह के प्रोग्राम में पुलिस सिपाही रहा करते हैं। पहली बार महात्मा गांधी की शहादत दिवस समारोह में जो शहादत सलामी दी जा रही थी उसमें महिला सिपाही पूरे यूनिफॉर्म में थी। उनको देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ताली बजाई।‌ मैं खुद उस प्रोग्राम में वहां मौजूद था।

यह भी देखें :

वहीं बिहार में सासाराम से कांग्रेस सांसद मनोज राम के ऊपर हुए जानलेवा हमला किया गया था। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आप किस परिस्थिति में वहां गए, वहां आपके भाई का जमीन है, स्कूल है। जिसके चारों तरफ आप रैयती जमीन पर बस लगाए हुए हैं। जिनके खेतों में अनाज लगा हुआ है उनको समस्या है। वह बार-बार अपनी समस्या को उठा रहे हैं और आप खुद चले गए। ऐसे में आपको जाने से पहले इन्फॉर्म करना चाहिए था। वहां की आम जनता किसी योजना को लेकर हल्ला नहीं कर रही थी बल्कि उनका व्यक्तिगत मामला था।‌ ऐसे में वहां के लोग आंदोलित हो गए।‌

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिल्कुल अच्छी – अशोक चौधरी

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिल्कुल अच्छी है। आप खुद बताइए कि यह लोग जो लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा रहे हैं। 1990 से 2005 के बीच जब उनके पिताजी और माताजी की सरकार थी तब उस समय बिहार में कोई डॉक्टर था क्या। कितने डॉक्टर का अपहरण हुआ था लोग भूल गए। किन परिस्थितियों का बिहार था। किस तरह से बिहार की सड़कों पर गाड़ी के बाहर कितने राइफल निकाले तुम्हें रहा करते थे। इस समय आप बता दीजिए की कोई भी राइफल निकाल करके घूमता हो। अब आप कैसे कर सकते हैं कि बिहार में वीडियो एंड ऑर्डर नहीं है।‌ आज के समय कोई भी अपराधी एक सरस्वती पूजा का चंदा के लिए भी किसी बिजनेसमैन से निरंकारी नहीं ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : 21वीं सदी का विकसित भारत का है बजट – विजय सिन्हा

महीप राज की रिपोर्ट

Related Articles

Video thumbnail
CM Hemant Soren कर रहे उच्च शिक्षा से जुड़े 6 पोर्टल की लॉन्चिंग, देखिए - LIVE
00:00
Video thumbnail
BPSC आंदोलन क्या सरकार को अस्थिर करने की हो रही है साजिश-LIVE
23:36
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन की तबियत खराब, बदले में मंत्री सुदिव्य सोनू ने 6 पोर्टल लॉन्च पर क्या कहा
07:28
Video thumbnail
BPSC री-एग्जाम को लेकर पटना की सड़कों पर छात्रों का हंगामा जारी, छात्रों ने कहा...
11:24
Video thumbnail
Delhi CM शपथ ग्रहण समारोह की कैसी है तैयारियां, BJP नेता ने क्या कहा, सुनिए | Delhi Political News |
04:08
Video thumbnail
CM Nitish की प्रगति यात्रा पहुंची Kaimur, योजनाओं का किया उद्घाटन, विकास कार्यों का भी लिया जायजा
12:58
Video thumbnail
जल्द BJP दिल्ली सीएम के नाम पर लगाएगी मुहर, CM की रेस में सबसे आगे कौन ?
04:29
Video thumbnail
Ranchi के Sadar Hospital में नवजात की चो*री, परिजनों में आक्रोश, जिम्मेदार कौन ? @22SCOPE
04:29
Video thumbnail
रांची का धुर्वा डैम बन गया है सुसा‘इडल प्वाइंट, अब इसे रोकने के लिए पुलिस ने क्या बनाई रणनीति
03:59
Video thumbnail
गर्दनीबाग में 70वीं BPSC अभ्यर्थी का प्रदर्शन, खान सर भी होंगे मौजूद, देखिए -LIVE
09:21
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -