Advertisement
Advertisement

मंत्री नीरज ने अपने ही सरकार से कर दी बड़ी मांग, कहा- बिहार में अपराधियों का हो एनकाउंटर

पटना : बिहार में अपराधी घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा आज फिर एक बड़ा ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर हमले किए जाने के बाद नीतीश कैबिनेट के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने एक बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने अपने ही सरकार से अपराधियों का एनकाउंटर करने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए और उनका एनकाउंटर कर दिया जाए।

नवादा की घटना पर मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि निश्चित तौर पर यह दुखद घटना है। अपराधियों का जांच नहीं होता है। इस मामले में जो भी हो उनके खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई करे। वहीं तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के समय में सीएम हाउस से अपराधी घटना संचालित होती थी। अभी तो कार्रवाई भी हो रही है लोग जेल भी जा रहे हैं और आगे भी कार्रवाई होगी।

यह भी देखें :

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा की घटना पर मौन हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मौन नहीं है। नीतीश कुमार ना तो किसी को फंसाते हैं और ना ही किसी को बचाते हैं। नीरज बबलू ने कहा कि सीधे तौर पर इस मामले में नीतीश कुमार ने आदेश किया है और कार्रवाई हो रही है। वहीं लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ समन जारी होने पर उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने किया है तो उनको जेल जाना होगा।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- नवादा की घटना बेहद ही दुखद, डबल इंजन की सरकार बिहार में फेल

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...