24.6 C
Jharkhand
Tuesday, October 3, 2023

Greivance Redressal

spot_img

मुंगेर के आई सर्जन डॉ. सुभाष वल्लभ विजेता ने रचा इतिहास, जीता आयरन मैन का खिताब

मुंगेर : मुंगेर के आई सर्जन डॉ. सुभाष वल्लभ विजेता ने लगातार 13 घंटे सात मिनट स्विमिंग,  साइक्लिंग और रनिंग कर इतिहास रचा। इंडियन लेवल पर सेकंड फास्टेस्ट रनिंग फिनीशर का आयरन मैन अवार्ड जीता। मुंगेर पहुंचते ही आईएमए के साथ साथ मुंगेर मंच के सदस्यों ने डॉक्टर को सम्मानित किया। विदेश में देश का मान बढ़ाया।

स्वीडन के कलमार शहर में अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलन में मुंगेर के नेत्र सर्जन डॉ. सुभाष वल्लभ विजेता ने आयरन मैन का खिताब जीता। भारत से कुल 20 और विश्वभर से 2600 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसमें स्विमिंग के बाद साइकलिंग और उसके तुरंत बाद रनिंग होता है। समुंद्र में स्विमिंग 3.8 किमी, साइकिलिंग 180.2 किमी एवं रनिंग 42.2 किमी (मैराथन) के बराबर है। तीनों को कंप्लीट करने के लिए तथा आयरन मैन का खिताब जीतने के लिए कुल 16 घंटे निर्धारित थे। डॉ. सुभाष ने तथा रनिंग 42.2 किमी 4:27 घंटे में अर्थात संयुक्त रूप से कुल 13 घंटे सात मिनट में पूरा किया।

वहीं जैसे ही स्वीडन से डॉ. मुंगेर पहुंचे इनको बधाई और सम्मानित करने के लिय लोगों का तांता लग गया। डॉक्टर ने बताया की आयरन मैन संस्था के द्वारा स्वीडन में ट्राईथोलन जिसमे स्विमिंग 3.8 किमी, साइकिलिंग 180.2 किमी एवं रनिंग 42.2 करना था जिसे वह मात्र 13 घंटे सात मिनट में कमप्लिट कर ओवर ऑल थर्ड आ आयरन मैन का उपाधि हासिल किया। जबकि एज ग्रुप में प्रथम रैंक हासिल किया। वहीं बधाई देने पहुंचे मुंगेर मंच के संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर एवं बिहार ही नहीं पूरे भारतवर्ष के लिए यह गौरव का विषय है। आज मुंगेर के आई सर्जन ने इतिहास रच दिया। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए वे कमाना करते है।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Related Articles

Stay Connected

87,000FansLike
947FollowersFollow
260FollowersFollow
125,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles