अहंकारी हो चुकी है नीतीश सरकार, नहीं सुनती किसी की बात- BJP

बिहार विधानमंडल परिसर में बीजेपी का धरना

पटना : अहंकारी हो चुकी- बिहार विधानमंडल परिसर में बीजेपी के नेताओं ने धरना दिया.

सारण में जहरीली शराब से हुई 72 लोगों की मौत को लेकर बीजेपी नेताओं ने

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके बयान के लिए माफी मांगने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की. बीजेपी नेताओं का कहना है कि सरकार अहंकारी हो चुकी है. किसी की बात नहीं सुनती है, लेकिन हम अपनी बात कहते रहेंगे. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार मुआवजा दे. विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष को राजद प्रवक्ता बताया.

इसके बाद भाजपा ने अपने महाधरना को वंदे मातरम गाकर खत्म किया. दरअसल विधानसभा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के समय राष्ट्रीय गीत नहीं गाया गया था, इसके विरोध में बीजेपी ने अपने धरना का समापन वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाकर किया.

bjp dharna1 22Scope News

अहंकारी हो चुकी: नीतीश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी

पहले बीजेपी सभी विधायक और एमएलसी शहीद सत्यमूर्ति स्थल के सामने धरने पर बैठे थे. इसके बाद सभी विधानसभा परिसर में पहुंच गए, और नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नेतृत्व में बीजेपी सभी विधायक और एमएलसी ने धरना दिया. विधानसभा में प्रतीक चिन्ह के रूप में बनाए गए बोधि वृक्ष के नीचे सभी विधायकों ने धरना दिया.

अहंकारी हो चुकी: विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया राजद प्रवक्ता

प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि 5 दिनों के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने जनता के सवाल उठाए लेकिन, विधायकों के साथ जो व्यवहार किया गया वह सही नहीं है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष राजद प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे थे. बिहार विधानसभा अध्यक्ष पक्षपात नहीं कर सकते हैं. यह गरिमा वाला पद है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के लाये गए एक भी ध्यानाकर्षण स्वीकार नहीं करना, कार्य स्थगन पर सहमति नहीं बनाई गई है. विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष के बोलने पर लगातार टोका-टोकी करते रहे है. सदन में विपक्ष की बातों को रोकने के लिए इस तरह से अध्यक्ष के व्यवहार सही नहीं.

नियम के विपरीत समझौता कर रहे हैं सीएम- विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी के लिए नियम के विपरीत बहुत कुछ समझौता कर रहे हैं. नीतीश कुमार सिर्फ दिखावे के लिए मुख्यमंत्री हैं सरकार तो तेजस्वी यादव चला रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पुलिस पर जहरीली शराब से गड़बड़ करने का आरोप लग रहा है. उसी से जांच कराकर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. जहरीली शराब से जिनकी मौत हुई है वह गरीब और पीड़ित है. उनके लिए मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान दुखद है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img