Commercial Advertisment

झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए आज होगी अधिसूचना जारी

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को रांची समेत 43 विधानसभा सीटों पर होगा।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है, और उम्मीदवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे। सभी उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि इस बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। ऑनलाइन नॉमिनेशन सुविधा ऐप के जरिए किया जाएगा, जिसकी व्यवस्था हर आरओ कार्यालय में उपलब्ध है।

नामांकन पत्रों की जांच तिथि 28 अक्टूबर है, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे; दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...