Advertisement
Advertisement

Social Media पर सुर्खियों में रहने वाला कुख्यात अपराधी राजा यादव गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस ने जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत रहटा निवासी आशीष यादव के पुत्र 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी व राजा गिरोह के मुख्य सरगना राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात राजा यादव उर्फ राजा हीरो पर मधेपुरा के कई थाना के अलावे सहरसा, सुपौल, पूर्णियां, नवगछिया में अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों का कारोबार इत्यादि जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।

मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि राजा यादव की गिरफ्तारी के लिए मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती के निर्देशन में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें डीआईयु, सदर एवं कुमारखंड थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को शामिल किया गया। छापेमारी टीम को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी राजा यादव मधेपुरा थानान्तर्गत साहुगढ़, दिवानी टोला में गुंजन मास्टर के घर के पास है। जब छापेमारी टीम गुंजन मास्टर के घर के पास पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। राजा यादव के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतुस, स्मैक जैसा पदार्थ एवं दो मोबाइल बरामद किया है।

यह भी देखें :

एसपी ने बताया कि राजा यादव पिछले वर्ष दिसंबर में जमानत पर बाहर निकला था। लगातार अपराध की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने हेतु अपराध करने में जुटा हुआ था। ये अपने अपराध की करतुत सोशल मीडिया पर खुलेआम डालकर लोगों में भय का माहौल बनाता था। ये बाइकर्स गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर उसका प्रचार कर युवाओं को अपनी टीम में जोड़ता था और उन्हें दिग्भ्रमित कर नशे एवं हथियार की लत लगाता था। इसकी गिरफ्तारी मधेपुरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। छापेमारी टीम में एसआई इंद्रजीत तांती, एसआई संतोष कुमार सिंह, सिपाही सोमू कुमार, सीपुल कुमार एवं डीआईयू टीम में शामिल सभी को अवार्ड भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : Bike से पीछा कर अपराधियों ने रोका फिर गोली मार कर लूट लिया 2 लाख

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...