ROHTAS: अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर सासाराम कलेक्ट्रेट के सामने पीडीएस दुकानदारों ने सड़क मार्च करते हुए धरना दिया. पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे. पीडीएस दुकानदारों ने आज कलेक्ट्रेट सासाराम के सामने धरना देते हुए कहा कि जबतक सरकार उनकी मांगे पूरा नहीं करेगी यह हड़ताल जारी रहेगा.

पीडीएस दुकानदारों ने सड़क मार्च कर जताया विरोध
सासाराम के पीडीएस दुकानदारों ने सड़क मार्च कर विरोध जताया. जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले रोहतास जिला के पीडीएस दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया. पीडीएस दुकानदारों की मुख्य मांगों में डीलर के आश्रितों को अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने , डीलरों को सरकारी सेवक घोषित करने, प्रति माह मानदेय उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगें शामिल हैं. बता दें कि अपनी मांगों को लेकर पीडीएस दुकानदारों का पिछले दिनों से लगातार हड़ताल जारी है.
रिपोर्ट: दयानंद तिवारी
- Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख तय, 22-24 अक्टूबर को होगा चयन; जानें जरूरी अपडेट
- Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17 निर्माण ध्वस्त; जानिए अगला टारगेट
- Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों में मची भगदड़; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

















