पीएफआई ने दी प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा को धमकी

PATNA: पीएफआई की ओर से ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी

के प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा को धमकी भरा पत्र उनके घर पर भेजा गया.

प्रो मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि पीएफआई की ओर से

उन्हें एक पत्र भेजा गया जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.

पोस्टिंग करा दें नहीं तो सर तन से जुदा कर देंगे

धमकी देते हुए पीएफआई ने एक काम सौंपा, अगर काम नहीं हुआ

तो प्रोफेसर और उनके परिवार की हत्या कर दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि एक शिक्षक की पोस्टिंग का काम करवाने

के लिए पीएफआई की ओर से धमकी दी गई.

उनका कहना है कि पोस्टिंग करना उनका काम नहीं है,

ये विवि की ओर से किया जाता है. ऐसे में इस

धमकी का कोई लेना-देना नहीं है.

उन्होंने कहा की धमकी में सर तन से जुदा करने की बात कही गई है.

professor 22Scope News
जानकारी देते प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा.


पीएफआई की धमकी से घर के परिवार भी धमकी से डरे


प्रो मिश्रा ने बताया कि इस तरह की धमकी से

घर के अन्य लोग भी डरे हुए हैं. उन्होंने सरकार से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है.


संजय जायसवाल ने सरकार से की सुरक्षा देने की मांग


प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा को पीएफआई से धमकी मिलने की घटना की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने निंदा की है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएफआई को सरकार का संरक्षण प्राप्त है. इसलिए पीएफआई का मनोबल बढ़ता है और इस तरह की धमकी मिलती है. उन्होंने सरकार से जल्द ही संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और प्रोफेसर मिश्रा और उनके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...