देवघर. खबर देवघर से है। यहां पीएम नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी होने से उन्हें देवघर एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी का पता तब चला, जब उसकी रूटीन जांच की गयी। इसके बाद विमान को रोका गया, जिससे पीएम को दिल्ली जाने में देरी हुई है।
इससे पहले आज ही राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर रोक गया था। बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी प्रचार करने के लिए गोड्डा आए थे। इसी दौरान उन्हें अपने हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गयी थी। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गोड्डा में फंसे राहुल गांधी
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी सभा करने के लिए गोड्डा के महगामा पहुंचे थे। यहां कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। राहुल गांधी ने अपने भाषण खत्म कर उड़ान भरने के लिए अपने हेलीकॉप्टर में सवार हुए। हालांकि इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गोड्डा में फंसे राहुल गांधी
बता दें कि, झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लिए मतदान 13 नवंबर को हो चुका है। पहले चरण में 43 सीटों पर चुनाव हुआ है। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इस चरण में बाकी बचे सीटों पर मतदान होगा। इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।
पीएम मोदी पर राहुल का निशाना
वहीं अपने चुनावी भाषणों में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं। इस ‘जल-जंगल-जमीन’ पर पहला हक आपका है। कांग्रेस आपका ये अधिकार किसी भी कीमत पर छिनने नहीं देगी। नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं। जो अरबपति कहते हैं, नरेंद्र मोदी वही करते हैं। मोदी जी ने गरीबों का पैसा छीनकर, अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया है। महाराष्ट्र में धारावी की 1 लाख करोड़ रुपये की जमीन भी अडानी को सौंपी जा रही है। सच्चाई ये है कि महाराष्ट्र में हमारी सरकार को जमीन हथियाने के लिए ही गिराया गया है।
Highlights


